google-site-verification=uwtFNfr162po-HI7DimALSBTJPvEIvHjqAhbYTofqAo What is program and programming - RANA STUDYHUB

Home Top Ad

Responsive Ads Here

What is program and programming

Share:

What is program and programming

किसी कार्य विशेष को कंप्यूटर द्वारा कराएं अथवा करने के लिए कंप्यूटर को समझ में आने वाली भाषा में निश्चित क्रम में दिए गए निर्देशों के समूह को प्रोग्राम कहा जाता है। किसी भी प्रोग्राम को अपने उद्देश्य को पूर्ण करने वाला, विश्वसनीय, सक्षम तथा प्रयोग करने में शुगम होना आवश्यक है। कंप्यूटर द्वारा किसी कार्य विशेष को कराने अथवा करने के लिए क्रमबद्ध निर्देशों के समूह को कंप्यूटर को समझ में आने वाली भाषा में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को प्रोग्रामिंग कहा जाता है ।कंप्यूटर सिस्टम डेवलपमेंट चक्र का एक महत्वपूर्ण चरण प्रोग्रामिंग है। और यह तब तक प्रारंभ होता है जब किसी प्रोग्राम को तैयार कर लिया जाता है एवं उसके समस्त निर्दिष्टीकरण (specifications) पूर्ण हो चुके हो प्रोग्राम में वांछित परिणाम को प्राप्त करने की प्रक्रिया एवं निर्देश पूर्ण रूप से सत्य एवं दोषमुक्त होने होने आवश्यक है यदि कंप्यूटर को प्रदान की गई किसी इनपुट से परिणाम सत्य एवं विषय अनुकूल नहीं प्राप्त होता है तो प्रोग्राम पर कार्य करने वाले  यूजर को यह निश्चित ही जान लेना चाहिए कि उससे आंकड़ों की प्रविष्टि करने में कोई गलती हुई है क्योंकि सही प्रविष्टि से अवश्य ही सत्य एवं विषय अनुकूल परिणाम प्राप्त होता है।

यूज़र द्वारा प्रोग्राम पर कार्य करते समय होने वाले error से संबंधित स्पष्ट error message भी मॉनिटर स्क्रीन पर प्राप्त होने चाहिए, ताकि वह उस error को ठीक करके अपना कार्य सुचारू रूप से कर सकें।

google ads
What is program and programming







कोई टिप्पणी नहीं